दुकानों की सनद प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण पहल; 21 अगस्त तक दस्तावेज जमा करने के निर्देश
नगरसेविका सविता धनराज आसवानी इनके प्रस्ताव पे जिल्हा कलेक्टर की तुरंत कारवाई.

पिंपरी-चिंचवड़ : मार्केट एवं दुकानों की सनद से संबंधित लंबे समय से लंबित मुद्दे को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। दुकानदारों की समस्याओं और सनद प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से श्री धनराज आस्वानी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार से चर्चा की। इसके बाद जिलाधिकारी के साथ दोपहर 3:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दुकानों की सनद से संबंधित लंबित फाइलों, आवश्यक दस्तावेजों और आगामी कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सनद से संबंधित आवश्यक फाइलें एवं दस्तावेज 21 अगस्त तक जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद 26 अगस्त से संबंधित फाइलों पर कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस जानकारी से लंबे समय से सनद की प्रतीक्षा कर रहे दुकान मालिकों में उम्मीद और सकारात्मक माहौल बना है।
जिलाधिकारी के साथ बैठक से पूर्व श्री धनराज आस्वानी के कार्यालय में नगरसेविका सौ. सविता धनराज आस्वानी, श्रीसेठ आस्वानी तथा संबंधित व्यापारियों के साथ भी चर्चा हुई। इस दौरान सभी दुकान मालिकों से आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने और सनद प्रक्रिया को गति देने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार, नगरसेविका सविता धनराज असवानी, श्री धनराज आस्वानी, श्री गुलाबचंद आस्वानी, श्री जीतू मंगतानी, श्री सुधीर बजाज, श्री राजू कटारिया, श्री मुखी सिंह वालेचा तथा अभियान में सहयोग करने वाले सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में रवि नागपाल, नारायण चांदवानी, पहलाज वथवानी, नरेश जयसिंघानी, श्यामल बजाज, महेश जोधवानी, वरंदमल रिजवानी, नारायण कुंदनानी, जयराम नागदेव, सुनील हिंगोरानी, अनिल एन. गेरेजा, प्रेमचंद खत्री, निक्की दुदानी, सुनील चेटवानी, दिलीप जेसवानी, गिरीश मुलचंदानी, प्रकाश लखवानी, हरेश अथवानी, महेश लीलारामानी, सवाल टोटानी, रिकी जे. गोगिया, दर्शनलाल पी. गोगिया, साजन मेघराजानी, नारायण डिंगा, सुरेश डिंगा, सुरजीत सिंह, रमेश दरडा, खनेश रोहरा, श्रीचंद पोपटानी, विष्णु वानवारी, अर्जुनदास सेवानी, खूबचंद मंगतानी, कमलेश सोभानी, पुरुषोत्तम बुधवानी, भजन जे. गुलवानी, शांता एच. गुलवानी, मनोहर केसवानी, शंकरलाल नोटवानी, मोहनदास कुंदनानी, दीपक कुंदनानी एवं कमलेश अछरा सहित अनेक दुकान मालिक और व्यापारी उपस्थित थे।
21 अगस्त की अंतिम तिथि और 26 अगस्त से फाइलों पर कार्यवाही शुरू होने की घोषणा को दुकानदारों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब व्यापारियों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से लंबे समय से लंबित सनद का मुद्दा जल्द सुलझेगा और दुकान मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
