चक्रधर स्वामी जयंती पर पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की ओर से अभिवादन
पिंपरी, महानगरपालिका की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पिंपरी स्थित मनपा की मुख्य प्रशासनिक इमारत में श्री चक्रधर स्वामी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया गया।
मनपा की उपमहापौर शर्मिला बाबर ने श्री चक्रधर स्वामी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भोईर, जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक सहित महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री चक्रधर स्वामी ने अपने जीवन के माध्यम से समाज में समानता, मानवता, सरलता और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने अंधविश्वास के निर्मूलन के साथ ही स्त्री-पुरुष समानता और सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके विचारों में मानव कल्याण को प्रमुख स्थान प्राप्त था।
समाज में व्याप्त रूढ़ियों और अंधविश्वासों का विरोध करते हुए उन्होंने समानता एवं बंधुत्व का संदेश दिया। उनके व्यापक एवं मानवतावादी विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी और मार्गदर्शक हैं। इसी विचारधारा को स्मरण करते हुए विभिन्न शासकीय कार्यालयों में उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है।
