टीम तुकाराम मुंढे’ टी-शर्ट में दिखीं प्रीति जिंटा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में ‘Team Tukaram Mundhe’ लिखे टी-शर्ट में नजर आईं। उनके इस अंदाज ने महाराष्ट्र के FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे की कार्यशैली को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है।

खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ मुंढे द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई पहले से ही चर्चा में है। ऐसे में प्रीति जिंटा का उनके नाम वाला टी-शर्ट पहनकर सार्वजनिक रूप से सामने आना उनके काम की सराहना के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

  1. हालांकि, प्रीति जिंटा ने इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल उनका यह अंदाज ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

Similar Posts