झुलेलाल चौक में चांद के दिन पर इष्टदेव झुलेलाल की आरती का आयोजन

युवा उद्यमी शेठ आसवानी और पूर्व नगरसेवक धनराज आसवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

पिंपरी, 12 अक्टूबर 2026। पिंपरी कैंप स्थित झुलेलाल मार्केट के झुलेलाल चौक में चाँद के दिन (अमावस्या के दुसरे दिन)के अवसर पर इष्टदेव भगवान झुलेलाल की आरती का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार, इस चौक में प्रत्येक पौर्णिमा को आरती की जाती है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान झुलेलाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
आरती में युवा उद्यमी श्री शेठ आसवानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व नगरसेवक धनराज आसवानी की उपस्थिति रही। उनके साथ जितू मंगतानी, नीरज चावला, राजू कटारिया, सुधीर बजाज, रिक्की गोगिया, सुनील हिंगुरानी, सुनील छुगवाणी, सावल तोतानी, प्रवीण जोधवानी, हरीश बोधानी, निकी दुधानी, दीपा मंगतानी, जया बजाज, कायशा बजाज और धृति मंगतानी सहित अनेक व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

पौर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस आरती के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान झुलेलाल का स्मरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। झुलेलाल चौक में नियमित रूप से होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करता है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की सहभागिता से यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Similar Posts