चालिया साहिब उत्सव 2026 : पिंपरी में 16 से 25 अगस्त तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
पिंपरी। बाबा चतुराम लाल मंदिर ट्रस्ट, पिंपरी की ओर से आयोजित चालिया साहिब उत्सव 2026 के अंतर्गत 16 से 25 अगस्त तक विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कलाकार एवं धार्मिक संत शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम मुख्य रूप से नदी घाट एवं मेन बाजार परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
उत्सव की शुरुआत 16 अगस्त को नदी घाट पर रात 10 बजे लोकल पार्टी के कार्यक्रम से होगी। 17 अगस्त को मेन बाजार में रात 10 बजे ग्वालियर के जावेद एंड पार्टी की प्रस्तुति होगी। 18 अगस्त को नदी घाट पर लालण जी लाल्ली, शहजादे साईं ओमीराम साहिब जी एवं नन्हे शहजादे दिलबार साईं जी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
19 अगस्त को अजमेर के लावी कमल भगत, जबकि 20 अगस्त को झूलण जी माऊज एवं हजूरी रूप बाबा साईं कलीराम साहिब जी की प्रस्तुति होगी। दोनों कार्यक्रम रात 10 बजे नदी घाट पर होंगे। 21 अगस्त को मेन बाजार में कटारिया ब्रदर्स एवं मास्टर सक्षम (रायपुर, छत्तीसगढ़) अपनी प्रस्तुति देंगे।
इसके बाद 22 अगस्त को उल्हासनगर के जेठालाल एंड पार्टी (गुरमुख/भाऊ) तथा 23 अगस्त को झूलण जी धमाल–छोटे नवाब साईं छोटूराम साहिब जी का कार्यक्रम नदी घाट पर रात 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
उत्सव के अंतिम चरण में 24 अगस्त को शाम 4 बजे बी/ब्लॉक-1 से भव्य जुलूस निकाला जाएगा। 25 अगस्त को दोपहर 1 बजे मेन बाजार एवं नदी घाट पर पालव साहेब का कार्यक्रम तथा दोपहर 1:30 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
चालिया साहिब उत्सव के अवसर पर पिंपरी में सिंधी समाज में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की अपील की है।
